फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नकलरोधी कानून को लेकर निकाली धन्यवाद रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में भाजपा के तीन मंडलों में नकलरोधी कानून के लिए धन्यवाद रैली निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कानून लेकर आए हैं, उसका प्रयोग कर नकल माफिया पर लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रतियोगिता परीक्षा अध्यादेश 2023 को मंजूरी देकर सरकार ने अपने संकल्प को स्पष्ट रूप से बता दिया है। नकल पर लगाम लगाने के लिए ही राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक को हटा दिया गया है। श्री देव सुमननगर मंडल में यह रैली महानगर देहरादून युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट और मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रभारी संकेत नौटियाल, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद भूपेंद्र कठेत आदि मौजूद रहे।
उधर, मसूरी मंडल की ओर से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र रावत के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही प्रदेश सरकार ने न सिर्फ आयोग के कर्मी को गिरफ्तार कर परीक्षा स्थगित की। बल्कि, अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, अमित, प्रीतम लाल, मनवीर आदि मौजूद रहे। वहीं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल गुसाईं के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस मौके पर रेशम फेडरेशन बोर्ड के चेयरमैन चौधरी अजीत सिंह, संकेत नौटियाल, जितेंद्र बिष्ट, ललित बोरा, पारस गोयल, विमल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें