फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज रफ्तार बाइक मकान से टकराई, एमटेक के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों को नया मोबाइल दिखाने गया एमटेक का छात्र लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया। दोस्तों के साथ उसने पार्टी की और उनके मना करने के बावजूद बाइक लेकर निकल गया। रास्ते में बाइक एक बंद मकान से टकराई और छात्र बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एसओ क्लेमेंटटाउन सतेंद्र भाटी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे उज्ज्वल श्रीवास्तव नाम के युवक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। बताया था कि ग्राफिक एरा के पिछले गेट के पास उसके दोस्त अनमोल कुंडलिया पुत्र दिवाकर कुंडलिया निवासी बेल रोड, क्लेमेंटटाउन का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि स्थानीय लोग और उसके दोस्त अनमोल को वेलमेड अस्पताल ले गए हैं। यहां डॉक्टरों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया।
अनमोल के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार को नया मोबाइल लिया था। यह मोबाइल वह गुरुंग द्वार के पास अपने दोस्तों को दिखाने गया था। वहां पर उसने दोस्तों के साथ पार्टी की। रात में अनमोल वहां से जाने लगा। बताया जा रहा है कि उसके दोस्तों ने उसे बाइक ले जाने से रोका लेकिन वह नहीं माना। रास्ते में उसकी बाइक एक बंद मकान से टकरा गई। अनमोल ग्राफिक ऐरा से ही एमटेक की पढ़ाई कर रहा था और यहां पढ़ाता भी था। उसके पिता रेलवे में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें