फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस वीआईपी ड्यूटी में शहरी खौफ में...ठक-ठक गिरोह ने एक और वारदात को दिया अंजाम

Sun, 28 May 2023 02:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पाम सिटी के रहने वाले डॉ. जगदीश रावत ने बताया कि उन्होंने रेलवे स्टेशन की ओर कार मोड़ी तो बायीं तरफ की खिड़की का शीशा खुला हुआ था। गाड़ी धीमी होते ही एक व्यक्ति ने ड्राइवर साइड के शीशे पर ठक-ठक की। डॉ. रावत को लगा कि शायद उनकी कार से पीछे किसी को टक्कर लग गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों राजधानी में ठक-ठक गिरोह के सदस्य बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गत बृहस्पतिवार की शाम इस गिरोह के सदस्यों ने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नलों के पास एक के बाद एक दो लोगों की कार से मोबाइल उड़ा लिए थे। वहीं, अब शुक्रवार की रात लक्खीबाग पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर डॉक्टर की कार से मोबाइल चोरी कर लिया।

विज्ञापन


लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पाम सिटी के रहने वाले डॉ. जगदीश रावत न्यू रोड पर स्वास्थ्य सुपर स्पेशियलिटी नाम से क्लीनिक चलाते हैं। वह हर रोज की तरह शुक्रवार रात को क्लीनिक से घर आ रहे थे।

ट्रैफिक ज्यादा था तो कार की धीमी
रेलवे स्टेशन के पास ट्रैफिक ज्यादा था तो उन्होंने कार धीमी कर ली। इस बीच जब उन्होंने रेलवे स्टेशन की ओर कार मोड़ी तो बायीं तरफ की खिड़की का शीशा खुला हुआ था। गाड़ी धीमी होते ही एक व्यक्ति ने ड्राइवर साइड के शीशे पर ठक-ठक की। डॉ. रावत को लगा कि शायद उनकी कार से पीछे किसी को टक्कर लग गई है। उन्होंने गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरी तरफ से एक व्यक्ति आया और उसने सीट पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया। उन्होंने घटना की सूचना लक्खीबाग पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जिस जगह वारदात हुई वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के सदस्यों को तलाशने के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन

पुलिस वीआईपी ड्यूटी में शहरी खौफ में
इन दिनों देहरादून जिले में फोर्स की खासी कमी है। वर्तमान में चल रहे जी-20 सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में फोर्स को टिहरी, पौड़ी आदि जगहों पर भेजा गया है। ऐसे में न तो यातायात संचालन के लिए फोर्स मिल रही है और न ही गश्त ठीक से हो पा रही है। आने वाले समय में यह समस्या और भी बड़ी हो सकती है। क्योंकि हरिद्वार में होने वाले स्नान के लिए भी बड़ी संख्या में फोर्स देहरादून से मांगी गई है।

ये भी पढ़ें...Akshay kumar: जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, भोले की भक्ति में दिखे लीन, तस्वीरें

कोई कार का शीशा खटखटाए तो पुलिस को करें कॉल : एसएसपी
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति उनकी कार का शीशा खटखटाए तो तुरंत पुलिस को कॉल करें। किसी भी हालत में कार का शीशा नीचे न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें