फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस गांव में सैनिकों ने घेरा लगाकर दबोचे ‘आतंकी'!

Mon, 11 Jun 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Indo Nepal joint military exercises
विज्ञापन

भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास के अंतिम दिन सैनिकों ने गांव में घुसे आतंकियों को घेरा लगाकर दबोचा और उनसे कड़ी पूछताछ की। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने जवानों से अभ्यास के दौरान सिखाए गए प्रशिक्षण के बारे में सवाल-जवाब भी किए। दोनों देशों के अधिकारी प्रशिक्षण से संतुष्ट नजर आए।

विज्ञापन


30 मई से आर्मी मैदान में भारत-नेपाल के सैनिकों का संयुक्त अभ्यास ‘सूर्यकिरण’ चल रहा था। अभ्यास के दौरान सैनिकों को आपदा प्रबंधन, प्रभावित लोगों को हेलीकाप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से बारूदी सुरंगों को हटाकर रास्ता बनाना, जंगलों में छिपे नक्सलियों का खात्मा करना, युद्ध के मैदान में खुद को सुरक्षित रख शत्रु को निशाने पर लेना, ऊंची पहाड़ियों पर युद्धाभ्यास, घरों में घुसे आतंकियों को समाप्त करने का प्रशिक्षण दिया गया।

पिछले दो दिन से अभ्यास के दौरान सीखी गई गतिविधियों के बारे में दोनों देशों के सैनिकों से जानकारी ली जा रही है। सोमवार को अभ्यास के अंतिम दिन भारत और नेपाल के सैन्य अधिकारियों ने गांव में घेरा लगाकर आतंकियों को कैसे दबोचे, इसके बारे में जवानों से जानकारी ली। इस पर जवान खरे उतरे और उन्होंने धैर्य के साथ अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। मंगलवार को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आपरेशन सूर्यकिरण का समापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें