फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

Mon, 11 Aug 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट मे जीबल के कैलकटिया तोक में तेंदुआ एक साढ़े तीन साल की बच्ची को दिनदहाड़े उठा ले गया।
विज्ञापन


बच्ची को खोज रहे हैं स्थानीय लोग
राजस्व पुलिस और स्थानीय लोग बच्ची को खोज रहे हैं, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। बोराआगर (जाड़ापानी) निवासी गणेश राम ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि वह कैलकटिया में बन रहे एक निर्माणाधीन होटल में मजदूरी करता है।

परिवार के साथ कैलकटिया में ही रहता है। उसके साथ उसके भाई के दो छोटे बच्चे भी रहते हैं।

8 अगस्त को 12 बजे उसकी भतीजी प्रतीक्षा (साढे़ तीन साल) अपने बड़े भाई के साथ घर से कुछ दूरी पर जंगल में शौच के लिए गई, तो उसे तेंदुआ उठा ले गया। प्रतीक्षा के बड़े भाई ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बच्ची की तमाम जगह खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने बच्ची को तेंदुए द्वारा मारने की आशंका व्यक्त करते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ ही मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


जेल में बंद है पिता
नायब तहसीलदार डिगर सिंह ने बताया कि लापता बच्ची की मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पिता शंकर राम किसी मामले में जेल में बंद है। प्रतीक्षा और उसका बड़ा भाई कृष (6 साल) अपने चाचा गणेश राम के साथ रहते हैं।

बताया कि घटना के समय साथ मौजूद प्रतीक्षा के बड़े भाई कृष ने किसी लंबी पूछ वाले जानवर के प्रतीक्षा को उठा ले जाने की बात कही है।

उसी के आधार पर खोजबीन की जा रही है। बच्ची की खोजबीन में वन कर्मियों के साथ ही राजस्व कर्मियों को भी लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें