फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेस्ले की फिर बढ़ी मुश्किलें, मैगी के दस सैंपल हुए फेल

Sat, 09 Apr 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
इसके पहले भी प्रदेश में कई जगह मैगी के सैंपल फेल हुए थे। - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पूरे देश में पिछले सात माह से लंबे संघर्ष के बाद जैसे ही उत्तराखंड में मैगी को कुछ राहत मिली थी, वैसे ही अब फिर से नेस्ले के ल‌िए बुरी खबर आई है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में मई और जून में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए मैगी के दस-दस नमूनों में से सभी दस के दस फेल पाए गए हैं। राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण लैब की रिपोर्ट आने के बाद चार मामलों में विभाग की ओर से सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया है, जबकि छह मामलों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. पंकज पांडेय के निर्देशन में पिछले वर्ष मई और जून में मैगी के सैंपल लेने के निर्देश पर विभाग ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में भेजे गए सभी दस नमूने हुए फेल

मैगी
उस दौरान मैगी के देश में कई जगहों पर सैंपल लिए जाने की कार्रवाई चल रही थी। इसी के तहत यूएस नगर में भी जिला प्रशासन के निर्देश पर नमूने लेने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

उन्होंने बताया कि दस नमूने लिए गए थे, जिनको जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर पाया गया कि सभी दस नमूने फेल पाए गए हैं।

मनीष सयाना ने बताया कि अभी चार नमूनों में सीजेएम की अदालत में वाद दायर कर दिया गया है जबकि छह मामलों पर भी कार्रवाई किए जाने की तैयार चल रही है। उन्होंने बताया कि जांच नमूनों में मैगी में सोडियम मोनोग्लू कामेट पाया गया था। जिस कारण सैंपल फेल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें