फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टेंपो ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभगवानपुर तहसील क्षेत्र के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।I
विज्ञापन

Iबुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुड़ का वाला गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि औरंगाबाद गांव निवासी अखिलेश और उसका साथी जोगिंदर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही अखिलेश की मौत हो गई। इसके बाद अखिलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे अखिलेश के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
I
I
I
Iदो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
I
Iभगवानपुर थाना क्षेत्र में खेलपुर रोड पर शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र निवासी मनीष घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट मोहम्मद इकराम और चालक रोहिताश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल मनीष को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें