फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की तरह बरसा कोहरा, लुढ़का पारा

Fri, 17 Jan 2014 09:38 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में शुक्रवार तड़के आसमान से बारिश की तरह कोहरा बरसा। सुबह जब लोग उठे तो ऐसा लग रहा था कि मानों बारिश हुई हो।
विज्ञापन


पढ़ें,लुट गया पूरा घर और सोते रहे मस्तराम

वहीं, पूरा दिन बादल छाए रहने से ठंड ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

रात से ही घना कोहरा
बृहस्पतिवार रात से ही घना कोहरा छाने लगा था। कोहरा भी ऐसा कि जैसे बारिश की बौछार हो। शुक्रवार सुबह तक यही हाल रहा। कोहरे के रूप में बरसी बौछार के कारण सड़कें और छतें ऐसे तर हो रही थी मानो बारिश हुई हो।

ठंड नहीं हुई कम
सुबह नौ बजे कोहरे का कहर कम तो हुआ लेकिन आसमान पर छाए बादलों ने मौसम में ठंडक को कम नहीं होने दिया। पूरा दिन धूप नहीं निकलने और हवा चलने से मौसम काफी सर्द रहा।
विज्ञापन


पढ़ें,रात में कर दी भाभी के साथ घिनौनी हरकत

लोगों ने घरों में हीटर और सड़कों पर आग जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पब्लिक स्कूल नहीं कर रहे मासूमों पर रहम
सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों में 18 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर रखी है। लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे पब्लिक स्कूल हैं जो न तो बच्चों की परवाह कर रहे हैं और न जिलाधिकारी के आदेशों को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें,गुलदार नहीं कोई 'दूसरा' ले गया मेरी बीबी

रुड़की, नारसन, मंगलौर, झबरेड़ा और कलियर आदि क्षेत्रों में कई पब्लिक स्कूल डीएम के आदेश के बाद भी कक्षा पांच के बच्चों की छुट्टी नहीं कर रहे हैं।

इनका है कहना
खंड शिक्षा अधिकारी कुशला प्रसाद ने बताया कि जिन पब्लिक स्कूलों ने कक्षा पांच तक के बच्चों की छुट्टी नहीं की है उनकी जानकारी जुटाकर उनके संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें