फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवाना हुआ हुदहुद पर सर्दी यहीं छोड़ गया

Thu, 16 Oct 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में तब्दीली ला हुदहुद आखिर रवाना हो गया। न्यूनतम तापमान में तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 15.3 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हालांकि अधिकतम तापमान में तकरीबन इतना ही उछाल देखने को मिला। उसका माप 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

साफ रहेगा आसमान
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो प्रदेश में आज गुरुवार को मौसम आम तौर पर सूखा ही रहने का अनुमान है। दून में भी आसमान साफ ही रहेगा। शाम को आंशिक बादल रह सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व दून में बुधवार को भी दोपहर बाद बारिश हुई, जिसने मौसम का मिजाज बदल दिया। आसमान से बरसती बूंदों के बीच चली हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी।

तापमान में उछाल की संभावना
राजधानी में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 90, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 58 दर्ज किया गया।

राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्का-सा उछाल संभावित है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।  
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक कुछ यूं रही बारिश-
स्थान-- बारिश (मिलीमीटर में)
देहरादून-13.8
पंतनगर-40.6
मुक्तेश्वर-66.4
टिहरी-4.7
पिथौरागढ़-35.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें