फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नहाते समय भिलंगना नदी में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 08 Jul 2025 09:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)

सार

युवक दोस्ताें के साथ नदी में नहाने गया था। नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वह नदी की तेज धार में बह गय।
विज्ञापन
नदी में बहा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी में मंगलवार को भिलंगना नदी में नहाते समय एक युवक नदी की तेज धारा में बह गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि चांजी मल्ली गांव निवासी तीन युवक दोपहर के समय सेमली बैंड के समीप भिलंगना नदी में नहाने गए थे। दोपहर तीन बजे के लगभग दो युवकों ने फोन कर सूचना दी की उनका एक साथी नदी में बह गया है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और वहां सर्च अभियान चलाया।

Chamoli: नंदानगर में अतिवृष्टि से मची तबाही, घर छोड़कर भागे लोग, एक गौशाला ध्वस्त, खतरे में 11 भवन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में युवकों ने बताया कि उनके साथ सचिन रावत (25) पुत्र महेंद्र सिंह नदी में नहा रहा था अचानक पैर फिसलने से वह नदी की तेज धार में बह गय। इस घटना की सूचना पर युवक की परिजन भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सचिन बंगलूरू होटल में नौकरी करता था और कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर गांव आया हुआ था।

युवक की तलाश में कल फिर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस घटना से चांदी मल्ली गांव गांव में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें