सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी तरह दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे। कमरे में बिस्तर पर मोनिका पालवे और उनकी चार साल की बेटी आर्य गणेश बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची आर्य गणेश पालवे को मृत घोषित कर दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि कमरे की तलाशी ली गई है। वहां कोई विषाक्त पदार्थ या सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे के अंदर अंगीठी पाई गई है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी से निकले धुएं के कारण दम घुटने से बच्ची की मौत हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर उनके परिजन भी नई टिहरी पहुंच गए।