बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी को भी महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन अभी तक उनका कार्यक्रम सुनिश्चित नहीं हुआ है। डीएम ने बताया कि पहली बार विभिन्न देशों के डेलीगेट्स भी महोत्सव में प्रतिभाग कर टिहरी झील में निवेश की संभावनाओं का आकलन करेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य टिहरी झील को साहसिक पर्यटन का बेहत्तर स्थान बनाना है। क्याकिंग, वाटर रोईंग, स्पीड बोटिंग, बनाना राईडिंग, हॉट एअर बलून, जुमारिंग, पैरा ग्लाईडिंग, स्कूबा डाईविंग जैसे साहसिक खेलों के लिए टिहरी झील को तैयार किया जाएगा।