सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि टिहरी ने राष्ट्र निर्माण के लिए कुर्बानी दी है, इसलिए यहां की समस्याएं हल होनी चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए झील के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण किया जाना चाहिए। जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि 24 देशों के प्रतिनिधि महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं।
पुनर्वास की समस्या हल करने के लिए जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत तीन वर्ष तक के बच्चों को सरकार अगले माह से नि:शुल्क आंचल दूध पिलाने की योजना बना रही है।परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि चारधाम के बाद टिहरी ही उत्तराखंड का सबसे बड़ा आकर्षण है।
टिहरी को शिक्षा-दीक्षा का गुरुकुल बनाए जाने के लिए कार्य किया जाएगा। उत्तराखंड में वैदिक और मूल्यवान शिक्षा की बहार लानी है तो टिहरी से इसकी शुरूआत करनी होगी। जैविक गंगा की शुरूआत भी टिहरी झील से की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विधायक विजय पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़, दिनेश डोभाल, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, डीएम सोनिका, एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ आशीष भटगांई आदि भी मौजूद थे।