फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Garhwal: घनसाली में गैस किल्लत पर आक्रोश, खाली सिलिंडर कंधे पर रख पूर्व विधायक ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2026 01:23 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)

सार

घनसाली में गैस किल्लत पर लोगों को गुस्सा फूटा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कंधे पर सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करते पूर्व विधायक भीम लाल आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चल रही एलपी गैस की दिक्कतों के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में भी इसका असर पड़ा है। टिहरी जनपद के घनसाली में सोमवार को गैस किल्लत और अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर पूर्व विधायक भीम लाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घनसाली बैरियर से इंडियन गैस एजेंसी तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार और घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक ने कंधे पर खाली सिलिंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने कहा कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र काफी सीमांत है। तीर्थाटन, पर्यटन के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन पूरा घनसाली क्षेत्र रसोई गैस की किल्लत से काफी परेशान है। चारधाम यात्रा की दृष्टि से घनसाली और चमियाला सहित छोटे-छोटे कस्बे चार धाम मोटर मार्ग से जुड़े हैं लेकिन यहां गैस की किल्लतों से सारे होटल व्यवसाय परेशान है। वहीं उन्होंने कहा कि अंकित भंडारी की हथियारों को तत्काल फांसी की सजा होनी चाहिए।

यत्रियां को होटल में नहीं मिल रहा भोजन 
भिलंगना ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख और कांग्रेस नेता प्यार सिंह बिष्ट ने बताया कि चारधाम यात्रा चरम सीमा पर है लेकिन बाहर से जो यात्रियां आ रहे हैं उन्हें होटल में भोजन नहीं मिल पा रहे हैं क्योंकि होटल में गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं है। घरेलू गैस सिलिंडर में भी काफी दिक्कतें हो रही है क्योंकि लोगों ने अपनी ऑनलाइन बुकिंग भी कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News:  प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार, एसईओसी ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन


डीएससी भी आ गई लेकिन फिर भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार कुछ बोलती है और कुछ करती है। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने बताया कि धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें