शादी में गया था मृतक
बताया कि मृतक अपने रिश्तेदार डांग गांव निवासी खिलपत सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके बाद वह डांग गांव निवासी मनवीर के साथ किसी काम के लिए ज्वारना जा रहे थे। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश कोहली ने बताया कि वाहन दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल की गई। लेकिन काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से चंबा अस्पताल भेजा।