वहीं, कार सवार सभी छह सवारी घायल हो गई। थाना छाम एसआई एसपी डिमरी ने बताया कि कार में चालक संदीप भट्ट (39) पुत्र हर्षपति भट्ट निवासी पुलिस लाइन मार्ग ज्ञानसु, उत्तरकाशी, रश्मि(29) पत्नि संदीप भट्ट, रियांश (7), समृद्धि (5) पुत्र पुत्री संदीप भट्ट, माहेश्वरी (60) पत्नि हर्षपति भट्ट व संदीप भट्ट के ससुर राजाराम नौटियाल (56) निवासी गोरसारी, पट्टी गाजणा उत्तरकाशी सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। घायलों को डोबन के ग्राम प्रधान सुरेश नौटियाल के वाहन से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।