फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: फूलचट्टी के पास नदी में डूबा किशोर, भ्रमण पर आया था यूपी के स्कूल के 60 बच्चों का ग्रुप

Mon, 23 Oct 2023 01:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

यूपी के एक स्कूल के 60 बच्चों का ग्रुप ऋषिकेश भ्रमण पर आया हुआ था। इनमें से एक छात्र फूलचट्टी के पास नदी में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान किया गया शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश फूलचट्टी के पास नदी में एक किशोर डूब गया। थाना लक्ष्मणझूला द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि फूलचट्टी में आश्रम के पास एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


सोमवार को ऋषिकेश फूलचट्टी के पास गंगा नदी में डूबा छात्र उत्तर प्रदेश के एक स्कूल का है, जोकि 60 बच्चों के ग्रुप के साथ भ्रमण के लिए आया हुआ था। किशोर कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है। वह अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था, लेकिन पानी के तेज बहाव में आने से बह गया।

ये भी पढ़ें...दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। किशोर का नाम साकिब (15) पुत्र इसरार अहमद, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर उत्तरप्रदेश है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें