सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में देहरादून लेड़िज क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में नृ
देहरादून लेडीज क्लब (वेस्ट) की ओर से मंगलवार को आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। महिलाओं ने नृत्य एवं गीतों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब अध्यक्ष वीना बंसल ने कहा कि तीज संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है। हम सभी को अपनी संस्कृति को सहेजने का संकल्प लेना चाहिए।
सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। इसके बाद संध्या जोशी ने शिव स्रोत की स्तुति कर माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके बाद अर्चना सिंघल, इति मित्तल, अंजली बंसल, पायल गुप्ता, शील मंगल, सोनिया गोयल, सपना गोयल ने नृत्य से दर्शकों की तालियां बटोरीं। इस दौरान तंबोला भी खेला गया। इस अवसर पर ललिता गुप्ता, नीलिमा गोयल, पिंकी वर्मा आदि भी उपस्थित रहीं। संचालन अनामिका जिंदल ने किया।
सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में देहरादून लेड़िज क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में सै
सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में देहरादून लेड़िज क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में उप