राजधानी देहरादून में वैलेंटाइन सप्ताह के मौके पर युवक-युवतियां दुकानों पर टैडी खरीदने पहुंचे।
दोस्तों को एक सा टैडी देना है
कोई रेट पूछता और आगे बढ़ जाता तो कोई मोलभाव करने लगता। साफ दिख रहा था कि किस प्रकार से यह छात्र अपनी पॉकेट मनी से दोस्त को यह तोहफा देना चाहते हैं।
पलटन बाजार में पहले से एक युवती दो एक जैसे टैडी देख रही थी कभी कोई देखती तो कभी कोई। कहती मुझे और सहेली को अपने दोस्तों को एक सा टैडी देना है। इस बीच एक युवक बाइक पर वहां आया और बोला सबसे कम रेट वाला टैडी कौन सा है।
टैडी छोड़कर चलता बना
दुकानदार ने उसे डेढ़ सौ रुपए वाले टैडी दिखाया तो वह मोलभाव करने लगा। लास्ट में बोला दे दो दुकानदार ने भी लास्ट रेट 130 रुपए लगा दिए लेकिन लड़का नहीं माना बोला अब बढ़ा रहे हो पहले कम बोला था।
दोनों में बहस हुई और लास्ट में लड़का टैडी छोड़कर चलता बना। यह देख वहां खड़ी युवतियां उस पर हंसने लगी।