- ढकरानी स्थित कार्यालय पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। प्राविधिक कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके पहले उन्होंने संघ की आम बैठक में वेतन व पद संबंधी अनियमितताओं को दूर करने की मांग की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
प्राविधिक कर्मचारी संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र की अध्यक्षता में ढकरानी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई आम बैठक में टीजी-2 व टीजी-1 के पद को विलय करते हुए पदनाम टेक्निशियन दिए जाने, टीजी-2 को प्रथम एसीपी अवर अभियंता के समान 4600 दिए जाने, वर्ष 2020 के बाद नियुक्त टीजी-2 का विद्युत टैरिफ बहाल किए जाने आदि बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को पूरा किए जाने की अपील सरकार व जलविद्युत निगम से की। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन व आम बैठक में शहजाद अहमद, सुभाष चंद्र, कमलकांत, दीपक अलमिया, संजय, कलम सिंह सुरजीत, रामनिवास, प्रदीप अग्रवाल, ऋषु कुमार, यशपाल, भगवान, जसबीर आदि शामिल हुए।