47वीं जूनियर बालक हैंडबाल नेशनल चैंपियनशिप के लिए रविवार को उत्तराखंड टीम का चयन किया गया। यह चैंपियनशिप 10 से 14 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरुग्राम में आयोजित ट्रायल में प्रदेश भर के 87 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इनमें से 20 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की महिला व पुरुष टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों के लिए दून में कैंप का आयोजन किया जाएगा और टीम आगामी नौ जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगा। वहीं, इस मौके पर 17वीं मिनी बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तरांचल हैंडबाल एसोसिएशन की उपाध्यक्ष प्रतिभा पाठक, सचिन शर्मा, विनोद ममगाई, सोहन सिंह बिष्ट, नितिन उनियाल, केतन यादव, प्रेम, प्रिंस कुमार माझी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।