फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ ट्रेकिंग रूट से लापता आईआईटी रुड़की के 24 छात्रों का नहीं कोई सुराग, रेस्क्यू टीम रवाना

Wed, 26 Sep 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rescue team
विज्ञापन

मंगलवार को केदारनाथ ट्रेकिंग रूट से लापता हुए आईआईटी रुड़की के 24 छात्रों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दल के रेस्स्क्यू के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की 24 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। टीम यह खोज वासुकीताल से शुरू करेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि, टिहरी जिले के गंगी से 20 सितंबर को केदारनाथ की ट्रैकिंग पर गया आईआईटी का 24 सदस्यीय दल के लापता होने की खबर थी। दल के सदस्यों से चार दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। संस्थान के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को फोन कर सूचना दी है।

 जिसके बाद टीम खोज के लिए रवाना हो गई है। अधिकारी की मानें तो 22 सितंबर को दल के सदस्यों से आखिरी बार बातचीत हुई थी। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े चार बजे आईआईटी रुड़की के एक फैकल्टी मेंबर ने उन्हें फोन कर दल से बात न हो पाने की सूचना दी थी। दल में 19 ट्रैकर और 5 पोर्टर/कुक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें