फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार ने खुले बाजार से फिर लिया 300 करोड़ का कर्ज, कृषि के विकास में होगा खर्च

Wed, 26 Sep 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रही उत्तराखंड सरकार ने खुले बाजार से फिर कर्ज उठाया है। इस बार कर्ज की राशि 300 करोड़ रुपए है। कर्ज के लिए सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक को आवेदन किया था।

विज्ञापन


हमेशा की तरह सरकार ने इस बार भी कृषि , ग्रामीण विकास  एवं अवस्थापना कार्यों के लिए कर्ज मांगा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो सरकारी खजाने पर वेतन के साथ अब सातवें वेतन के भत्तों का बोझ बढ़ने की संभावना है।

माना जा रहा है कि सरकार खर्च के दबाव से पार पाने के लिए कर्ज ले रही है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक सितम्बर माह के पहले हफ्ते तक 4000 करोड़ से अधिक का कर्ज खुले बाजार से ले चुकी है। उसने यह ऋण अगले आठ से 15 वर्ष के लिए लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें