फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का विरोध करेगी टीम अन्ना, केजरीवाल पर अन्ना से धोखेबाजी करने का आरोप 

Wed, 02 Sep 2020 01:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अन्ना हजारे - फोटो : File Photo
विज्ञापन

राज्य में सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी का टीम अन्ना विरोध करेगी। टीम अन्ना की राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य और किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अन्ना से धोखेबाजी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि अन्ना से धोखेबाजी कर राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने वाले केजरीवाल की पार्टी को उत्तराखंड में पैर जमाने का अवसर नहीं दिया जाएगा। अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2011 में दिल्ली में जन लोकपाल के लिए आंदोलन हुआ। तब अन्ना ने अरविंद केजरीवाल पर सबसे ज्यादा विश्वास किया था।

यहां तक की चंदे के पूरे हिसाब से लेकर अन्य महत्वपूर्ण फैसलों का अधिकार भी केजरीवाल को दिया, लेकिन केजरीवाल ने विश्वासघात किया और अन्ना के मना करने के बावजूद राजनीतिक पार्टी बना ली। केजरीवाल जिस जनलोकपाल आंदोलन से निकले, अपनी राजनीति के लिए उन्होंने उसी को खत्म कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का एलान किया है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से नंदा देवी पर्वत और गाजीपुर के कूड़े के ढेर की तुलना किए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का एक-एक सच वह लोगों के सामने रखेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें