फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों को सिखाई लिखने की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। साथ ही छात्रों को लिखने की कला भी सिखाई गई। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के सहयोग से आश्वी संस्था की ओर से यह कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन




प्रकृति लेखन के माध्यम से विज्ञान संप्रेषण विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सूक्ष्म अवलोकन क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का विकास करना था। संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंजलि शंकर ने विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण का गहन अवलोकन करने और उसे सरल व व्यवस्थित तरीके से लिखने की कला सिखाई। डॉ. अदिति चौहान ने संज्ञानात्मक कौशल पर आधारित एक रोचक व गतिविधि-आधारित सत्र संचालित किया।

उन्होंने खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने और स्मरण शक्ति को बेहतर बनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह सोलंकी, डॉ. आशीष रतूड़ी, अभिषेक नेगी, रोहन, उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें