तीन सौ से अधिक शिक्षकों ने किया है आवेदन
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए विभिन्न जिलों ने आवेदन मांगे हैं। शिक्षकों के मुताबिक पिथौरागढ़ में 322, नैनीताल में 161, बागेश्ववर में 186, पौड़ी में 282, टिहरी में 279, रुद्रप्रयाग में 172, उत्तरकाशी में 170, चमोली में 431, ऊधमसिंह नगर में 266, हरिद्वार में 149 पद समेत विभिन्न जिलों ने आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर पहले से कार्यरत 300 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। मनचाहे जिले में तैनाती की आस में उन्होंने आवेदन किया है, लेकिन विभाग से उन्हें एनओसी नहीं मिल रही है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, उपचुनाव की हार व निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
पहले से कार्यरत शिक्षकों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए विभाग को इस्तीफे का नोटिस देना होगा। तभी उन्हें एनओसी मिलेगी, कुछ शिक्षक इस समस्या को उठा रहे हैं। मसले को दिखवाया जाएगा। - रामकृष्ण उनियाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा