फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के दावे फेल, तबादलों में जारी है खेल

Fri, 03 Jan 2014 01:02 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के तबादलों में पारदर्शिता के दावों के बावजूद खेल जारी है।
विज्ञापन


पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान

शिक्षा विभाग ने हाल में जिन 1382 शिक्षकों के एलटी से प्रवक्ता पद पर प्रमोशन किए थे उनमें से 153 के तबादले संशोधित कर दिए गए हैं। इनमें कई शिक्षकों को प्रमोशन के साथ पहले दुर्गम में भेजा गया था लेकिन अब सुगम में मनचाही जगहों पर तबादले कर दिए गए हैं।

पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार

तबादला नियमावली के अनुसार प्रथम नियुक्ति और प्रमोशन में शिक्षकों को दुर्गम में तैनाती का प्रावधान है। लेकिन शिक्षा विभाग ने इसे दरकिनार कर 153 प्रवक्ताओं को पारिवारिक परिस्थितियों, बीमारी या अन्य कारणों के आधार पर मनचाही जगह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

सूत्रों के मुताबिक तबादला संशोधन में ऊंची सिफारिशों के साथ ही लाखों रुपये रुपए का खेल हुआ है।

नाम - विद्यालय - कहां भेजा - अब किया
चंद्रकांता - श्रीनगर पौड़ी - कर्णप्रयाग - श्रीनगर पौड़ी
श्रुति - यूएसएन - पिथौरागढ़ - नैनीताल
तरंग - अल्मोड़ा - पिथौरागढ़ - यूएसएन
दिनेश - रुद्रप्रयाग - गुप्तकाशी - रुद्रप्रयाग
विजय - डुंग्री, चमोली - छिनका - डुंग्री, चमोली
राकेश - बगासूधार, टिहरी लंबगांव - छापराधार, टिहरी
(ऐसे कई अन्य शिक्षक हैं)

पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

चार सौ शिक्षकों ने तबादला संशोधन के लिए आवेदन किया था। कुछ शिक्षकों के तबादलों में संशोधन कर दिए गए हैं। इस प्रक्रिया में मनमानी हुई है, संगठन इसका विरोध करेगा।
- सरदार सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें