प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के तहत सहायक अध्यापक के आस्थगित रखे गए 3246 पदों में से विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के 380 पदों को पुनर्जीवित कतरे हुए नियुक्ति की कार्यवाही शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के तहत विशेष शिक्षा के 380 सहायक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बंदना गबर्याल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। पौड़ी जिलें में सबसे अधिक 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के तहत सहायक अध्यापक के आस्थगित रखे गए 3246 पदों में से विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के 380 पदों को पुनर्जीवित कतरे हुए नियुक्ति की कार्यवाही शुरू की जाए।
इसके तहत पौड़ी में 60, चमोली में 36, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 36, उत्तरकाशी में 24, देहरादून में 24, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 32, अल्मोड़ा में 44, बागेश्वर में 12, चंपावत में 16, पिथौरागढ़ में 32 और ऊधमसिं नगर में 28 पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं।