फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में सम्मानित किए शिक्षक

विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित पैसेलवीड कॉलेज में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेस के समापन अवसर पर प्रतीक चिन्ह के ?
विज्ञापन
‘भविष्य के निष्ठावान शिक्षार्थी’ विषय पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का रविवार को सम्मेलन आयोजित किया गया। पेेसलवीड स्कूल में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के 300 शिक्षक और 200 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस मौके पर शिक्षकों को उत्तराखंड रत्न, शिक्षा रत्न आदि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनसीसी के एडिशनल डायरेक्टर सुधीर बहल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष अशोक गांगुली ने प्रधानाचार्यों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालयों को केवल टॉपर छात्र बनाने का दबाव से हटकर उनको समाज से जोड़े रखने और उसके अनुरूप शिक्षा प्रदान करने की बात कही।
दूसरे सत्र में पूर्व हेड मास्टर दून स्कूल शौमी रंजन ने छात्रों के मानसिक व्यवहार और उनकी क्षमता के अनुप्रयोगों की चर्चा की। बताया कि किस प्रकार से छात्रों के लिए उनके मानसिक सृजनता के प्रयोग से विषय को आकर्षित बनाया जा सकता है। आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. केके रैना ने अपने विवि के विषय में मंथन किया। तीसरे सत्र में एशविले इंटरनेशनल एजुकेशन एवं इंटरप्राइजेज लंदन के निदेशक गैरेथ जानसन ने तीसरे सत्र को प्रस्तुत किया। चौथे सत्र में डॉ. जेसी पंत ने छात्र एवं शिक्षक की परिवर्तन यात्रा विषय पर चर्चा की। इसमें उन्होंने स्कूल के वातावरण, शिक्षक का व्यवहार और कक्षाओं में उनका प्रभाव कैसा हो इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
सैनिक स्कूल कुरुकोंडा आंध्र प्रदेश के कर्नल रुद्राक्ष अत्री, द इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून के संजीव कुमार सिन्हा, द हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई की पद्मिनी श्रीरमन, विद्या भारतीय स्कूल रोहिणी दिल्ली की प्राची ग्रोवर, रत्ना चक्रवर्ती, शिखा सिंह, राजेश राघव, पुनिता नेहरू, अशोक सिंह गुलेरिया, अर्चना थाना, जयसलीन, युद्धिष्ठिर कुमार मुंजाल, कुलदीप सिंह, सारिका मल्होत्रा, चेतन चौहान, अवधेश कुमार, प्रिंसि सेन गुप्ता, हरिचरण चतुर्वेदी, सिद्धार्थ सिंह, पूजा पोखरियाल, आरएन ठाकुर, सीमा डोरा, निधि नंदा, रश्मि सिंह, प्रीत चांचरा, पुष्पा नेगी, श्रवण सिंह, सुमित कौर कपूर, प्रशांत कुमार शर्मा, रुचि बरोली, मोनिका चौहान, सुरेश, प्रेमलता बौड़ाई आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें