फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल यूएस ठाकुर बने एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष

विज्ञापन
गढ़ी कैंट स्थित सैनिक इंसीटीट्यूट सभागार में आयोजित देहरादून भूतपूर्व सैनिक लीग की वार्षिक सभा
विज्ञापन
कर्नल यूएस ठाकुर को देहरादून एक्स सर्विसमैन लीग का पुन: अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही कर्नल बीएम थापा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सूबेदार बीएस ठाकुर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। लीग की हुई आम सभा में उक्त पदाधिकारियों को चयन किया गया।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट स्थित देहरादून सैनिक इंस्टीट्यूट में देहरादून एक्स सर्विसमैन लीग (डीईएसएल) की आम सभा आयोजित की गई। सभा में समस्याओं की चर्चा के साथ ही तीन वर्ष के लिए लीग के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए मेजर जनरल ओपी सभरवाल ने कहा कि लीग आईएसएल तथा यूईएसएल का ही हिस्सा है।
इसकी स्थापना 1964 में फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा तथा जनरल केएस थिमैया ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों व वीरनारियों की समस्या का समाधान करना है। कहा कि अभी तक कई सैन्य अधिकारी लीग के अध्यक्ष रह चुके हैं। जिसमें मेजर जनरल मोहनलाल, लेफ्टिनेंट जनरल जसवीर सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल आनंद स्वरूप आदि शामिल रहे हैं। डीईएसएल के चीफ पैटर्न लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी ने डीईएसएल के कार्यशैली की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान लीग के 26 शाखाओं को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। श्यामपुर शाखा को रनिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस दौरान कर्नल विपुल सैनी, कर्नल दिनेश गौड़, कर्नल केडी भुटिया, अध्यक्ष गोरखा सुधार सभा कैप्टन पद्म सिंह थापा, सीबी थापा, कर्नल आरके आर्य, कर्नल आरपी आदि मौजूद थे।

गढ़ी कैंट स्थित सैनिक इंसीटीट्यूट सभागार में आयोजित देहरादून भूतपूर्व सैनिक लीग की वार्षिक सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें