फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को पिछले दो माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षक संघ ने अपर निदेशक से मिलकर वेतन भुगतान की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मामले में अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी से मिलकर शिक्षक, कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण ने अपर शिक्षा निदेशक को बताया कि अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ। जिससे शिक्षक, कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अपर निदेशक ने इस संबंध में बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा, वेतन न मिलने से शिक्षक, कर्मचारियों के परिवारों के भरण-पोषण में दिक्कतें आ रही हैं। दैनिक जीवन की आवश्यकताएं पूरी करना मुश्किल हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र वेतन बजट स्वीकृत कर भुगतान की मांग की। अपर निदेशक से मिले प्रतिनिधिमंडल में देहरादून जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल, जिला मंत्री विजयपाल सिंह जगवाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, महावीर सिंह मेहता, संयुक्त मंत्री गिरीश सेमवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें