फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुरोध के आधार पर किया शिक्षकों का तबादला

Sun, 09 Feb 2014 02:29 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने अनुरोध के आधार पर गढ़वाल मंडल में 403 शिक्षकों का तबादला कर दिया है। इनमें 140 प्रवक्ता और 263 एलटी शिक्षक शामिल हैं। इस संबंधी सूची भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


140 प्रवक्ताओं को स्थानांतरित कर दिया
मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक एनएस राणा ने बताया कि मंडल में अनुरोध के आधार पर 538 प्रवक्ताओं ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। विभाग ने इनमें से 140 प्रवक्ताओं को स्थानांतरित कर दिया है।

जिनमें दुर्गम से दुर्गम श्रेणी में 64, पति-पत्नी की श्रेणी वाले 48, सुगम से दुर्गम की श्रेणी वाले 22, सुगम क्षेत्र की सी श्रेणी से बी श्रेणी वाले 6 प्रवक्ता शामिल है।
विज्ञापन


1312 शिक्षकों ने तबादले के लिए किया था आवेदन
वहीं एलटी संवर्ग के 1312 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया था। विभाग की ओर से इनमें से 263 शिक्षकों का तबादला किया गया है।

इनमें से 112 का दुर्गम से दुर्गम श्रेणी में, 15 का पति-पत्नी की श्रेणी में, 58 का सुगम से दुर्गम की श्रेणी में, 18 का सुगम क्षेत्र के सी श्रेणी से बी श्रेणी में किया गया है।
विज्ञापन


राणा ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को एक अप्रैल से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें