फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 34 शिक्षक ‘आउट’

Thu, 21 Nov 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गम स्कूलों से मुंह चुराने वाले 34 और शिक्षकों को बृहस्पतिवार निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों की संख्या अब 108 हो गई है। निलंबन अभियान बुधवार को धीमा पड़ गया था, लेकिन शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की हिदायत के बाद बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग ने फिर डंडा उठा लिया।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री का कहना है कि कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा। इन शिक्षकों ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। विभाग ने बृहस्पतिवार टिहरी जिले में 13, नैनीताल में 19 और दो अल्मोड़ा के शिक्षकों को निलंबित कर दिया। विभाग की ओर से अब तक बेसिक के 84 और माध्यमिक के 24 शिक्षक निलंबित किए जा चुके हैं। प्रदेश में 1499 शिक्षकों के तबादले किए गए थे। इनमें से 1330 शिक्षक अब तक नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन कर चुके हैं और 42 कोर्ट पहुंच गए हैं।

गैरहाजिर शिक्षक होंगे बर्खास्त
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से हाल में प्रदेश भर में स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। जांच में पता चला कि यह शिक्षक लंबे समय से गैर हाजिर हैं। शिक्षा महानिदेशक राधिका झा ने बताया कि यदि ये शिक्षक शीघ्र स्कूलों में ज्वाइन नहीं करते तो इन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें