फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

Wed, 20 Nov 2013 04:37 PM IST
अमर उजाला, बैजरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के शिक्षक स्कूल न आने वाले बच्चों को घर जाकर पढ़ाएंगे। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैँ। विकास खंड बीरोंखाल के शिक्षक गांव-गावं जाकर लोगों से व्यक्तिगत मिलेंगे। उनको विश्वास दिलाया जाएगा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने पर उनके बच्चों के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


घटती छात्र संख्या पर चिंता
विरोंखाल में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षकों ने विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त की। कहा कि यदि अब भी इस संदर्भ में काम नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकट होती जाएगी। गोष्ठी में फैसला लिया गया कि विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। शिक्षक खाली समय में ग्राम सभाओं में जाएंगे। वहां पर प्रत्येक घर में जाकर लोगों से मुलाकात कर उनको अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भर्ती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्य के प्रति रहें गंभीर
शिक्षकों को भी अपने कार्यों के प्रति गंभीरता से काम करते रहना होगा जिससे लोगों का भरोंसा शिक्षक समाज पर बना रहे। बाद में हुए चुनावों में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार जगदीश जोशी निर्वाचित हुए। सचिव पद पर पदमेंद्र राय, कोषाध्यक्ष जगदीश रावत विजयी रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान, मंत्री धर्मपाल तोमर, कोषाध्यक्ष विक्रम राणा, चुनाव पर्यवेक्षक दीपक सजवाण, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी ऋषिपाल कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष डीएस नेगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें