फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों का टीचर बनने का सपना होगा पूरा

Wed, 16 Nov 2016 09:44 AM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
उत्तराखंड में सात सौ से अधिक बेरोजगारों का टीचर बनने का सपना पूरा होगा। एलटी सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के बीच 25 फीसदी पदों को बढ़ाए जाने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब शासन में भी इस पर सहमति बन चुकी है। जल्द ही इसका जीओ जारी हो सकता है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी के 3000 पदों पर टीचरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन भर्ती के दस फीसदी पद राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में क्षैतिज आरक्षण के मसले पर स्थिति स्पष्ट न होने से लटके हैं।

अन्य शेष पदों में से अधिकतर पदों पर शिक्षकों का चयन किया जा चुका है, लेकिन सहायक अध्यापक की लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद सैकड़ों अभ्यर्थी मेरिट में न आने से टीचर बनने से वंचित रह गए थे। जो शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले काफी समय से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक एलटी भर्ती के 25 फीसदी पद बढ़ाने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस प्रस्ताव पर अब शासन स्तर से निर्णय लिया जाना है।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा 

संस्कृत स्कूलों के टीचरों को मानदेय
विधान सभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों के 95 टीचरों को राज्य सरकार से निश्चित मानदेय मिल सकता है। अशासकीय विद्यालयों के इन टीचरों को अब तक स्कूल प्रबंधन, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली की ओर से शिक्षक अनुदान के रूप में मात्र छह हजार रुपये मिल रहा है। इन टीचरों को अब सरकार की ओर से 15 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें