फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

Tue, 01 Feb 2022 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून

सार

आरोपी शिक्षक नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा के अनुसार आरोपी नीरज ने उससे पहली बार कोचिंग इंस्टीट्यूट में ही दुष्कर्म  किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि अंग्रेजी के शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उससे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में शादी से इनकार कर किया और अपने पिता के साथ जाकर पीड़िता के घर पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी। 
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आईटी पार्क क्षेत्र में नीरज अंग्रेजी की कोचिंग कराता है। यहां पर डालनवाला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती भी कोचिंग पढ़ती थी। अक्तूबर 2020 में दोनों की बातचीत शुरू हुई। दोनोंअच्छे दोस्त बन गए। 

आरोप है नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम में फंसाया। छात्रा के अनुसार आरोपी नीरज ने उससे पहली बार कोचिंग इंस्टीट्यूट में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दरम्यान छात्रा दो बार गर्भवती हो गई। इस पर नीरज ने उसे गर्भपात कराने वाली दवाएं खिलाईं। इससे उसका गर्भपात हो गया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों के बीच बीते साल दिसंबर में विवाद हो गया। इस दौरान पीड़िता ने आराघर पुलिस चौकी में तहरीर। पीड़िता का आरोप है कि तब नीरज ने अपने पिता की मौजूदगी में विवाह करने की बात कही थी। इसके बाद बीते दिनों नीरज और उसके पिता पीड़िता के घर पहुंचे और वहां बदतमीजी करते हुए शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे और परिवार के लोगों को धमकी दी गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें