फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चट्टान से नीचे गदेरे में गिरकर व्यक्ति की मौत, प्राथमिक विद्यालय बनाणी रुद्रप्रयाग में थे शिक्षक

Mon, 18 Aug 2025 02:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

पौड़ी गढ़वाल में एक शिक्षक की चट्टान से नीचे गदेरे में गिरने से मौत हो गई। । मृतक की पहचान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनाणी में नियुक्त अध्यापक के रूप में हुई।
विज्ञापन
शिक्षक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी गढ़वाल के ग्राम बनाणी ग्रामसभा मंझोली पट्टी ढाईज्यूली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक व्यक्ति चट्टान से नीचे गदेरे में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने गदेरे से व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनाणी में नियुक्त अध्यापक देवेन्द्र लाल (44 वर्ष) पुत्र पानू लाल, निवासी ग्राम कंडारा, विकासखंड अगस्तमुनि, के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र,  सीएम धामी पहुंचे भराड़ीसैण, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

घटना की सूचना मृतक के परिजनों और विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें