बदरीनाथ हाईवे सोमवार को सुबह पांच बजे भनेरपाणी में मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। जो अपराह्न एक बजे तक भी सुचारु नहीं हो पाया है। हाईवे के दोनों ओर से करीब 700 तीर्थयात्री फंसे हुए हुए हैं।
ये भी पढ़ें...धराली आपदा: रेस्क्यू के दौरान हर्षिल से करीब तीन किमी आगे मिला एक शव, सेना का जवान बताया जा रहा
तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने और यात्रा कर लौटने वाले हैं। हाईवे न खुलने पर पुलिस प्रशासन ने यात्रा वाहनों को चमोली बाजार, पीपलकोटी, मायापुर, पाखी, हेलंग और ज्योतिर्मठ में रोक लिया है। भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में खाने-पीने की कोई व्यवस्था न होने से जो तीर्थयात्री अपने वाहनों के साथ यहां पहुंचे हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।