स्कूलों का निरीक्षण करने के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों से भी सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने रसायन विज्ञान की शिक्षिका से प्रशन किया तो पढ़िए आगे क्या जवाब मिला।
सोमवार को शिक्षा मंत्री ने शहीद नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज थानो का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं अलावा शिक्षकों से भी सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने केमिस्ट्री की एक शिक्षिका से पूछा कि बताओ माइनस-प्लस-माइनस क्या होता है।