मसूरी में एक युवक अपना मोबाइल खाई में गिरने से बचाते-बचाते खुद खाई में गिर गया। गहरी खाई से युवक को निकालने के लिए आईटीबीपी, पुलिस और फायर कर्मियों ने साढ़े चार घंटे का रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हल्की चोर्टें आईं हैं, जिनके इलाज के लिए उसे मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार शाम करीब 7:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के मेस में काम करने वाला 27 वर्षीय राहुल फायर स्टेशन के पास से गुजर रहा था। अचानक उसका मोबाइल फोन हाथ से छूटा और खाई में गिर गया।