फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां छुट्टी के बाद स्कूल को चमकाते है शिक्षक

Wed, 13 Apr 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
टीचर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोजाना जहां सरकारी स्कूलों की बदहाली की खबरें सुनने को मिलती हैं वहीं, चकराता प्रखंड के दुर्गम में बसे डुंगियारा संकुल के आठ स्कूल ऐसी मिसाल पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जहां, शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए छुट्टी के बाद हाथों में पेंट और ब्रश लेकर स्कूल को चमकाने में लगे हुए हैं। मंगलवार को उपशिक्षाधिकारी चकराता पंकज कुमार ने स्कूलों का निरीक्षण किया तो कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। जिस पर उन्होंने संकुल प्रभारी के साथ ही शिक्षकों की पीठ भी थपथपाई। स्कूलों की साफ-सफाई हो या फिर छात्रों का बौद्धिक स्तर सभी में सुधार देखने को मिला।

डिप्टी बीईओ ने शिक्षक डायरी, विद्यालय विकास योजना और कमजोर बच्चों के सर्वांगीण विकास कार्यों के लिए करे जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में साज-सज्जा उत्तम पाई गई। शैक्षिक स्तर में सुधार के अलावा सभी छात्र गणवेश में मिले। जिस पर डिप्टी बीईओ ने संकुल प्रभारी विनोद लखेड़ा की पीठ थपथपाई। प्राथमिक विद्यालय पाटी सुसज्जित मिला।
विज्ञापन


अवकाश के बावजूद अध्यापक जयवीर सिंह फर्नीचर पर खुद ही पेंट करते हुए मिले। जिस पर डिप्टी बीईओ ने खूब सराहना की। इस विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षक पूर्व में भी डायट की ओर से सम्मानित किए जा चुके हैं। विद्यालय में शिक्षकों ने फूलवारी भी तैयार की हुई है। प्राथमिक विद्यालय मैपावटा, कोल्हा, बंगोती, शिरवा, घण्ता, जूनियर हाईस्कूल घण्ता में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति मिली।

प्राथमिक विद्यालय मैपांवटा के शिक्षक सुरेश जोशी के प्रयासों की बीईओ ने प्रशंसा की। डिप्टी बीईओ ने बताया कि वह छह किमी की पैदल दूरी तय कर स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे। सभी स्कूल सड़क मार्ग से छह किमी की पैदल दूरी पर हैं। बावजूद यहां पर कार्यरत शिक्षकों का पढ़ाने का जज्बा काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें