थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि छात्र की जांघ पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। छात्र का मेडिकल कराया गया। इसके बाद शिक्षक सुकुमार के खिलाफ धारा 323, 506 आईपीसी और बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
सीओ कमला बिष्ट ने कहा कि इस मामले में कॉलेज प्रबंधन भी जिम्मेदार है। कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम और जिला शिक्षाधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है। संकुल प्रभारी सैल कुमार शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारी को भेज दी गई है।
स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला गंभीर है। संकुल प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
रवि मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी
विद्यालय में बच्चों को नहीं पीटने के सख्त निर्देश हैं। छात्र को पीटने का मामला संज्ञान में आया है। इसमें अपने स्तर पर जांच की जाएगी। आरोप सिद्ध होते हैं तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- सुशील डे, स्कूल प्रबंधक