फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में प्रधानाध्यापक समेत दो की फेसबुक आईडी हैक, बीमारी का हवाला देकर पैसे मांग रहे हैकर

Tue, 18 Feb 2020 03:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत(अल्मोड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रानीखेत में साइबर क्राइम के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जीआईसी गंगोड़ा के प्रधानाध्यापक और नगर के जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। हैकर बीमारी का हवाला देकर उनके फेसबुक मित्रों से धनराशि मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगोड़ा के प्रधानाध्यापक अब्दुल रिजवान की फेसबुक आईडी साइबर ठगों ने हैक कर ली। रिजवान की फेसबुक आईडी के माध्यम से उनके फेसबुक दोस्तों से बीमारी के नाम से धनराशि की मांग की जा रही है। उनके मित्रों से हैकर ने 30 हजार रुपये भेजने की भावुक अपील की है।

Trending Videos
विज्ञापन

बताया कि प्रधानाध्यापक रिजवान की पत्नी को बीते शनिवार की रात किसी संबंधी ने फोन किया और पूछा कि उनके पति का हालचाल कैसा है। फेसबुक पर कई लोग उनके इलाज के नाम पर धनराशि मांग रहे है। पूछा कि क्या  प्रधानाध्यापक का उपचार देहरादून के किसी निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

इसके बाद उन्हें पता चला कि फेसबुक आईडी हैक हो गई है। उन्होंने इस मामले की सूचना यहां कोतवाली में दी। इधर अल्मोड़ा जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल शाह की भी फेसबुक आइडी हैक होने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने भी इस संबंध में कोतवाली में सूचना दे दी है। इससे यहां लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें