फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए नहीं थे पैसे, अब यू-ट्यूब से पढ़ाई कर इंजीनियर बनेगा चाय वाले का बेटा

Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
व्योम गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो आईआईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग को जरूरी मानते हैं तो आप गलत हैं। ऋषिकेश में रेलवे रोड निवासी व्योम गुप्ता के पास कोचिंग के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में व्योम ने घर पर ही रहकर यू-ट्यूब पर वीडियो देख खुद पढ़ाई की। व्योम को दूसरे प्रयास में कामयाबी हाथ लगी।

विज्ञापन


उनका दाखिला आईआईटी दिल्ली में हुआ है। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल से बारहवीं की परीक्षा व्योम गुप्ता ने पिछले वर्ष 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। तब उनका दाखिला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), जयपुर में हुआ था।

लेकिन यहां पांच माह रहने के बाद व्योम घर लौट आए। उनके मुताबिक उनका सपना आईआईटी में प्रवेश लेना था। उन्होंने घर पर ही रहकर इंटरनेट और यू-ट्यूब से वीडियो देखकर पढ़ाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्योम ने आर्थिक संकट को अपनी पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दिया। पिछले साल तक उनके पिता संजय गुप्ता रेलवे रोड पर चाय की ठेली लगाते थे। अब वह घाट रोड स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में काम करते हैं। परिवार का खर्च अकेले संजय की कमाई से नहीं चलता, इसलिए व्योम की मां आरती गुप्ता ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं।

व्योम का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बस खुद पर भरोसा जरूरी होता है। पैसे की कमी के बावजूद आप कामयाब हो सकते हो। घर पर ही रोजाना ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई को दें और सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें