फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शौचालय में खोली ‘चाय-नाश्ते’ की दुकान

Fri, 16 Jan 2015 02:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्घ है लेकिन इस चौंकाने वाले वाकये ने नैनीताल के लोगों को शर्म से पानी-पानी कर दिया है।
विज्ञापन


नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में एक महिला ने आजीविका के लिए शौचालय में ही चाय-नाश्ते की दुकान खोल दी। कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान बंद कर महिला का गंभीर धाराओं में चालान कर दिया।

सूखाताल स्थित केव गार्डन के पास एक शौचालय बना है। कुमंविनि की जमीन पर बने इस शौचालय का संचालन जन सुविधाएं संस्था के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन शौचालय में पिछले कुछ समय से दुकान भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान

इस दुकान में रखे एक फ्रिज में शीतल पेय समेत विभिन्न कंपनियों की पानी की बोतलें बेची जा रही थीं। इसके अलावा, बिस्किट, चिप्स, नमकीन आदि भी बेची जा रही थीं।

बीते दिनों एसडीएम आशीष चौहान को किसी ने इसकी सूचना दी। पड़ताल में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ने गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एलएम पांडे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विमलेश जोशी का इस संबंध में जवाब तलब किया।

इसके बाद वह स्वयं संबंधित अधिकारियों और कुमंविनि के आरएमटी डीके शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। शौचालय में चल रही नाश्ते-पानी की दुकान देखकर सभी अधिकारी आश्चर्यचकित थे।

एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम की ओर से दुकान स्वामी सरोज देवी पत्नी प्रवेश कुमार निवासी जुबली हॉल का खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 27-3ख और बिना लाइसेंस सामान बेचने संबंधी धाराओं में चालान किया गया।

श्री पांडे ने बताया कि संबंधित धाराओं में सवा लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है जिसका वाद एडीएम के न्यायालय में चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें