जबकि मुन्ना सिंह निवासी ग्राम सेम कर्णप्रयाग, उनकी पुत्री सपना पत्नी अनुज निवास लखनऊ, दिशा पंवार उर्फ तृष्णा निवासी रुद्रप्रयाग, बलवीर चंद्र निवासी ग्वाड़ (गोपेश्वर), धनेश केष्टवाल निवासी लक्ष्मणझूला ऋषिकेश व भूपेंद्र पंवार निवासी महेंद्रगांव कीर्तिनगर सहित उन्नाव (उत्तर प्रदेश) निवासी रामकुमार चतुर्वेदी, ललितकुमार, और वीरेंद्र कुमार घायल हो गए।
थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि हाथ-पांव में फैक्चर होने की वजह से धनेश, मुन्ना व भूपेंद्र को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। विपरीत दिशा से आ रही बस से टकराने से बचने का प्रयास करने पर वाहन खाई में जा गिरा।
वहीं उन्नाव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि खाई में गिरने से लगभग 5 मिनट पहले चालक ने वाहन रोककर ब्रेक व टायर चेक किए थे। चालक ने ब्रेक में गड़बड़ी आने की बात कही थी। वीरेंद्र ने बताया कि उनको बुधवार को बदरीनाथ के लिए निकलना था। लेकिन बस न मिलने पर वह हरिद्वार से टैक्सी में सवार हो गए।