मानक सिद्ध मंदिर के लिए निकले थे चारों
पिछली सीट पर संजीत बेसुध पड़ा था। मौके पर राजेश चौहान और उनके अन्य दोस्त भी पहुंच गए। देखा, संजीत सिंह की मौत हो चुकी है। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। पिछली सीट पर एक डबल बैरल बंदूक भी पड़ी थी। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में राजेश चौहान से पूछताछ की गई है। चारों लोग मंगलवार शाम कार से मानक सिद्ध मंदिर के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने शराब पी। देर रात करीब तीन बजे वापस आए तो उन्होंने संजीत को कार में ही छोड़ दिया था। सोचा था कि जब नशा उतरेगा तो वह खुद घर पहुंच जाएगा।
इस मामले में संजीत सिंह की पत्नी रिंपी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने तीनों दोस्तों पर संजीत की हत्या का आरोप लगाया है। एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा।
कार का शीशा बंद था या खुला, पता नहीं
जिस जगह कार खड़ी थी, वहां से संजीत का घर भी पास में है। रात में राजेश और उसके अन्य दोस्त संजीत को कार में छोड़कर चले गए। लेकिन, यह किसी को ध्यान नहीं है कि उन्होंने कार लॉक की थी या नहीं। सुबह जब देखा तो चालक की तरफ वाली खिड़की का कांच थोड़ा खुला हुआ था। पुलिस इस आधार पर भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें...Nainital: ढेला-झिरना पर्यटन जोन के पास सड़क पर मदमस्त घूमते रहे गजराज...आधे घंटे तक रुकी रही वाहनों की आवाजाही
बंदूक को गन हाउस में कराना था जमा
जो बंदूक कार में मिली है वह राजेश चौहान की है। राजेश ने पुलिस को बताया कि बंदूक काफी पुरानी है। इसके बदले वह नई बंदूक लेने वाले थे। ऐसे में इस बंदूक को गन हाउस में जमा कराने जा रहे थे। लेकिन, उन्होंने शराब इतनी पी ली कि यह काम भी भूल गए। अनजाने में रात में ही बंदूक को कार में ही छोड़ दिया।