फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कंपनी के टर्न ओवर में लगातार बढ़ोतरी, पर GST नहीं हो रहा था जमा, फर्जी बिल थे बनाए जा रहे, पड़ा छापा

Sat, 06 Jun 2026 07:17 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर जीएसटी का छापा पड़ा। इस दौरान 14 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन
टैक्स - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (सीआईयू) की टीम ने हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर छापा मार कर 14 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान ने कंपनी ने 12 करोड़ का जीएसटी जमा कराया है।

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर सीआईयू टीम ने जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल व डाटा विश्लेषण की सूचना के आधार हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी छापा मारा। कार्रवाई में विभाग ने टैक्स संबधित दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए। डिजिटल डाटा की जांच के लिए टीम ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली।

विज्ञापन


जांच में पाया गया कि कंपनी के टर्न ओवर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन जीएसटी कम जमा किया जा रहा था। विभाग ने इनपुट टैक्स क्रेडिट, माल की आवक, माल परिवहन करने वाले वाहन की क्षमता और मालवाहक वाहन की लोकेशन के आधार पर टैक्स चोरी पकड़ी है।

ये भी पढ़ें...हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड: रामपुर रोड पर अमेजन स्टोर में लगी आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर मौत

विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कंपनी की ओर से फर्जी बिल बना कर आईटीसी का लाभ लेने के लिए कर देयता को कम की जा रही थी। कुछ फर्मों से माल की खरीद दिखाई गई, जबकि ई-वे बिलों से पाया गया वास्तविक रूप से माल आया ही नहीं है। कंपनी ने बीते दो वित्तीय वर्षों में 14 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। कार्रवाई के दौरान ही कंपनी ने 12 करोड़ की जीएसटी जमा की है। कंपनी के टैक्स संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें