फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईएमए पासिंग आउट परेड के लिए डायवर्जन प्लान होगा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने छह, नौ और 11 जून को विशेष यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। परेड के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। छह जून और नौ जून को सुबह पांच बजे से 10 बजे तक और 11 जून को सुबह पांच बजे से 11:30 बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन


परेड के दौरान आईएमए क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। किसी भी प्रकार के सामान्य यातायात को आईएमए की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहे से मिठ्ठी बेरी मार्ग होते हुए भेजा जाएगा। वहीं प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले वाहनों को दरू चौक, मिठ्ठी बेरी और शिमला बाईपास के रास्ते निरंजनपुर मंडी होते हुए शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।



सेलाकुई और भाऊवाला क्षेत्र से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला और नया गांव मार्ग के जरिये शहर की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर धर्मावाला मार्ग की ओर रवाना किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने कहा कि लोग निर्धारित रूटों का उपयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
विज्ञापन






Iवीकेंड में भी रूट डायवर्ट करेगी पुलिस
I



स्कूलों में छुट्टी होने के कारण दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी और चकराता आ रहे हैं। खासकर सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को शहर में वाहनों का भारी दबाव रहता है। इसको देखते हुए भी पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शहर में यातायात के प्रभावी संचालन के लिए पुलिस ने ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित किए हैं। चार सुपर जोन, 10 जोन और 19 सेक्टरों में कुल 130 अधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही दो ड्रोन टीमों के माध्यम से सभी रूटों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें