पासपोर्ट तत्काल चाहिए और वह भी सामान्य फीस पर तो आपके पास एक और मौका है। 29 नवंबर को उत्तराखंड के सभी 13 जिले के लोगों के लिए हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में पासपोर्ट मेले का आयोजना होगा।
इसके लिए अप्वाइंटमेंट सोमवार से मिलने शुरू हो गए हैं। मेले में पासपोर्ट के लिए सामान्य श्रेणी की फीस ही ली जाएगी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि मेले के लिए 435 अप्वाइंटमेंट का कोटा तय किया गया है।
सोमवार को 195 आवेदकों को अप्वाइंटमेंट दिए गए। मेले में नवीनीकरण और नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में तीन पासपोर्ट मेले लगाने का प्रस्ताव विदेश मंत्रालय को भेजा जा चुका है।
यह रखें ध्यान
आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साइज के सफेद बैकग्राउंड वाले रंगीन फोटो जरूर लाएं। पासपोर्ट मेले के दिन तत्काल श्रेणी, पीसीसी, आनलाइन होल्ड और वाक इन प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकर नहीं किए जाएंगे।